प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में किस केंद्रशासित प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर-घर जाकर सरकारी सेवाएं देने हेतु ‘‘माई टाउन माई प्राइड’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया?
(a) लद्दाख
(b) जम्मू और कश्मीर
(c) नई दिल्ली
(d) चंडीगढ़
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 15 अक्टूबर, 2020 को जम्मू-कश्मीर सरकार ने ‘माई टाउन माई प्राइड’ कार्यक्रम की घोषणा की।
- इस कार्यक्रम का आयोजन 19-20 अक्टूबर, 2020 को किया जाएगा।
- इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक आउटरीच को सक्षम बनाना, जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाना तथा धर पर प्रशासनिक सेवाओं को उपलब्ध कराना है।
- कार्यक्रम के अंतर्गत अधिवास, एससी/एसटी/आरबीए/एएलसी/ओबीसी प्रमाणपत्र, राजस्व सेवाओं जैसे दस्तावेजों की समयबद्ध डिलिवरी सुनिश्चित की गई है।
- उपर्युक्त के अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति, पीएमएवाई, केसीसी, हेल्थ गोल्ड कार्ड, लाडली बेटी आदि, की पहुंच सुनिश्चित की गई है।
- उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम ग्रामीण आबादी के लिए शुरू किए गए ‘बैक टू विलेज’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात् शुरू किया गया है।
लेखक-प्रकाश चंद्र पांडेय
संबंधित लिंक भी देखें…