आईबीए के नए अध्यक्ष

प्रश्न-16 अक्टूबर, 2020 को वर्ष 2020-21 के लिए किसे इंडियन बैंक्स एसोशिएसन (IBA) का नया अध्यक्ष चुना गया?
(a) सुनील मेहता
(b) राजकिरण राय जी
(c) दिनेश्वर शर्मा
(d) राहुल सचान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2020 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक राजकिरण राय जी वर्ष 2020-21 के लिए इंडियन बैंक्स एसोशिएसन (IBA) के नए अध्यक्ष चुने गए।
  • इस पद पर वह रजनीश कुमार का स्थान लेंगे, जो हाल ही में एसबीआई के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • इसके साथ ही एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा आईबीए के उपाध्यक्ष चुने गए।
  • आईबीए के बारे में
  • यह देश में बैंकिंग प्रबंधन हेतु एक प्रतिनिधि संस्था है।
  • इसकी स्थापना 26 सितंबर, 1946 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय मुंबई में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iba.org.in/press-release/election-of-chairman-and-other-office-bearer-of-indian-banks-association-for-the-year-2020-21_982.html

https://www.cnbctv18.com/finance/union-bank-of-india-md-ceo-rajkiran-rai-is-new-chairman-of-iba-7226151.htm