यश भारती सम्मान 2013-14 और 2014-15

प्रश्न- 9 फरवरी, 2014 को वर्ष 2014-15 के लिए कितने व्यक्तियों को उ.प्र. के प्रतिष्ठित यश भारती सम्मान प्रदान किए गए?
(a) 34 (b) 22
(c) 56 (d) 25
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 9 फरवरी, 2015 को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के यश भारती सम्मान (Yash Bharti Award) प्रदान किए।
  • संगीत, साहित्य, खेल, कला और समाजसेवा के क्षेत्रों में लब्ध प्रतिष्ठित 56 व्यक्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2013-14 के लिए 22 व्यक्तियों को और वर्ष 2014-15 के लिए 34 हस्तियों को यह सम्मान दिया गया।
  • पुरस्कार पाने वाले प्रमुख व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है-
  • 2013-14 के लिए यश भारती सम्मान पाने वाली प्रमुख हस्तियां लोदी मोहम्मद सफी खां ‘बेकल उत्साही’, हीरालाल यादव, अशोक कुमार सिंह, अनूप जलोटा, राजन-साजन मिश्र, पं. विकास महाराज, लाल बचन यादव, श्वेता प्रियदर्शिनी, भगत सिंह, धर्मेन्द्र यादव इत्यादि।
  • 2014-15 के लिए यश भारती सम्मान पाने वाली प्रमुख हस्तियां हमीदुल्लाह ‘हामिद हिन्दी’, प्रो. रीता गांगुली, दर्शन सिंह यादव, प्रो. हकीम सैय्यद जिल्लुर्रहमान, डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल, टी.पी. त्रिवेदी, गिरधर लाल मिश्र, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य, डॉ. कुमकुम धर, राजकुमार वर्मा, विष्णु सक्सेना, शुभा मुद्गल, डॉ. सी.एस.यादव, जसजीत सिंह गिल ‘जिम्मी शेरगिल’, कैलाश खेर, राहत अली खां साबरी, नावजुद्दीन सिद्दीकी, अलका तोमर, पूनम यादव, गीतांजलि शर्मा इत्यादि।
  • दर्शन सिंह यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई के ग्राम-प्रधान हैं।
  • यश भारती सम्मान की स्थापना वर्ष 1994-95 में हुई थी। वर्ष 2013 में इस पुरस्कार को पुनः शुरू किया गया है। वर्ष 2013 में यह सम्मान 15 व्यक्तियों को प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2007 में इस पुरस्कार को बंद कर दिया गया था।
  • यश भारती सम्मान के तहत पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपए की धनराशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान की जाती है।
  • इसी सम्मान समारोह में महारानी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
  • सीमा तिवारी को वीरता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साथ ही रेशमा फातिमा को वीरतापूर्ण कृत्य के लिए रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • महारानी अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए, प्रमाण पत्र व प्रशस्ति-पत्र और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए धनराशि, प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक भी देखे…
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=1717
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/akhilesh-presents-yash-bharti-awards/article6876174.ece