प्रश्न-6 अगस्त‚ 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य जारी किया। इसके अनुसार‚ वर्ष 2021-22 में अर्थव्यवस्था (वास्तविक जीडीपी) के कितने प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है?
(a) 9.5 प्रतिशत
(b) 8.5 प्रतिशत
(c) 6.5 प्रतिशत
(d) 7.5 प्रतिशत
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 6 अगस्त‚ 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने मौद्रिक नीति वक्तव्य (Monetary Policy Statement), 2021-22 जारी किया।
- इस मौद्रिक नीति में चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF) के अंतर्गत रेपो दर तथा रिवर्स रेपो दर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया तथा इसे क्रमश: 4 प्रतिशत एवं 3.35 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है।
- जबकि सीमांत स्थायी सुविधा दर (MSF) तथा बैंक दर 4.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सांविधिक चलनिधि अनुपात (SLR) 18 प्रतिशत पर यथावत है।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के नगद आरक्षित अनुपात (CRR), निवल मांग और मियादी देयताओं को 4 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है।
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2021-22 (जुलाई के अंत तक) में 43.1 अमेरिकी डॉलर बढ़कर 620.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rbi.org.in/scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=52008
https://www.rbi.org.in/scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=52011