प्रश्न- केंद्रीय मंत्रिमंडल में 9 नवंबर, 2014 को हुए विस्तार के संबंध में कौन-सा/से तथ्य सही है/हैं-
(1) 4 कैबिनेट मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किए गए ।
(2) मंत्रिमंडल में कुल 20 नए मंत्री शामिल किए गए ।
(3) श्री सुरेश प्रभु को रेलवे मंत्री बनाया गया।
(4) श्री मनोहर पर्रिकर को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।
विकल्प
(a) 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1 और 4
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 9 नवंबर, 2014 को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।
- मंत्रिमंडल विस्तार में 21 नए मंत्री बनाए गए।
- नए बनाए गए मंत्रियों में 4 को कैबिनेट एवं 17 को राज्य मंत्री बनाया गया है।
- नए बनाए गए राज्य मंत्रियों में से 3 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
- मंत्रिमंडल में शामिल किए गए प्रमुख मंत्रियों में हैं-
- श्री मनोहर पर्रिकर – रक्षा मंत्री
- श्री सुरेश प्रभु – रेल मंत्री
- श्री जगत प्रकाश नड्डा-स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री
- श्री चौधरी बीरेंद्र सिंह- ग्रामीण विकास, पंचायती राज्य, पेयजल और स्वच्छता मंत्री
- श्री.डी.वी. सदानंद गौड़ा को नए मंत्रिमंडल विस्तार में रेल मंत्रालय की जगह कानून एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है।
- श्री हर्षवर्धन को नए मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जगह विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं भूविज्ञान संबंधी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- मंत्रिमंडल विस्तार के पश्चात मंत्रिमंडल में 26 कैबिनेट मंत्री एवं 39 राज्य मंत्री हैं।
- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री सहित मंत्रिमंडल में कुल 66 व्यक्ति शामिल हो गए हैं।
संबंधित लिंक भी देखें……
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx
http://www.thehindu.com/news/national/prime-minister-narendra-modis-union-cabinet-expansion/article6580375.ece