अग्नि-II का सफल परीक्षण

प्रश्न-9 नवंबर, 2014 को ओडिशा के समुद्र तट के निकट व्हीलर द्वीप से किस बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ?
(a) अग्नि-I (b) अग्नि-II
(c) अग्नि-III (d) अग्नि-V
उत्तर-(b)

संबंधित तथ्य-

  • 9 नवंबर, 2014 को अग्नि-II इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल (IRBM) का सफल परीक्षण हुआ।
  • यह परीक्षण ओडिशा समुद्र तट के निकट व्हीलर द्वीप से किया गया।
  • परमाणु क्षमता से संपन्न अग्नि-II सतह से सतह पर वार करने में सक्षम है।
  • इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक है तथा यह 1,000 किलोग्राम की आयुद्ध सामग्री ले जा सकती है।
  • उल्लेखनीय है कि यह अग्नि-II ‘प्रयोक्ता परीक्षण’ (User Trial) था जो भारतीय थल सेना की सामरिक बल कमान (Strategic Forces Commond) द्वारा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों के तकनीकी पर्यवेक्षण के अधीन किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.hindustantimes.com/india-news/nuclear-capable-agni-ii-missile-test-fired/article1-1284108.aspx
http://www.thehindu.com/news/national/article429490.ece