प्रश्न-IRDAI मोटर नीतियों में अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना कवर की असंबद्धता की अनुमति देता है-
(a) 1 जनवरी, 2019 से
(b) 1 अप्रैल, 2019 से
(c) 1 जून, 2019 से
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- भारत के बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के द्वारा दिसंबर, 2018 में मोटर बीमा नीति से संबंधित अहम घोषणा की गई।
- घोषणा के अनुसार, IRDAI ने मोटर नीतियों में अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना कवर की असंबद्धता को अनुमन्य (Allow) (1 जनवरी, 2019 से) कर दिया है।
- यह कदम वाहन के स्वामित्व की लागत को कम कर सकता है।
- IRDAI ने अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दिया है।
लेखक-पंकज पांडेय
संबंधित लिंक…