प्रश्न-इको निवास संहिता, 2018 के कार्यान्वयन से 2030 तक सलाना की बिजली की बचत होने की संभावना हैं।
(a) 125 अरब यूनिट
(b) 145 अरब यूनिट
(c) 175 अरब यूनिट
(d) 250 अरब यूनिट
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 14 दिसंबर, 2018 को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर विद्युत मंत्रालय ने रिहायश इमारतों के लिए ऊर्जा संरक्षण इमारत कोड, इको निवास संहिता, 2018 की शुरुआत की।
- इस संहिता के कार्यान्वयन से 2030 तक सलाना 125 अरब यूनिट की बिजली की बचत होने की संभावना हैं।
- जो लगभग 100 मिलियन टन कार्बन-डाइऑक्साइड के उत्सर्जन के बराबर हैं।
- व्यावसायिक इमारतों के लिए पहले से ही (ecbc) है और इसके संशोधित और आधुनिक संस्करण की शुरुआत जून, 2017 में की गई थी।
- इमारती क्षेत्र में ऊर्जा की मांग 2018 में 350 अरब यूनिट के लगभग अनुमानित है। यह वर्ष 2030 तक लगभग 1 हजार अरब यूनिट तक पहुंच जाएंगी।
- ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की 26 औद्योगिक इकाइयों को ऊर्जा दक्षता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार दिए जाते हैं।
- कुल मिलाकर इस वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम में देश भर की 333 इकाइयों व प्रतिष्ठानों ने हिस्सा लिया और 2 हजार करोड़ रु. मूल्य की कुल 3917 मिलियन यूनिट की बचत की जानकारी प्राप्त हुई।
- ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विद्युत मंत्रालय राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन करता है।
- इस वर्ष राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में 19 स्कूली बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
- ध्यातव्य है कि भारत UNFCCC को दिये गये दस्तावेज के हिस्से के रूप में 2030 तक GHG का उत्सर्जन 33 से 35 प्रतिशत कम करने के लिए कृतसंकल्प है।
लेखक-पंकज पांडेय
संबंधित लिंक…