कोच्चि वॉटर मेट्रो

प्रश्न-कोच्चि वॉटर मेट्रो का परिचालन आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा-
(a) दिसंबर, 2019 से
(b) मार्च, 2019 से
(c) अगस्त, 2019 से
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर, 2018 में कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के द्वारा अगले माह से कोच्चि वॉटर मेट्रो की निविदा जारी किए जाने की घोषणा की गई।
  • इस परियोजना हेतु जर्मनी की सहयाता ली जाएगी।
  • जिसकी लागत 819 करोड़ रुपये होगी।
  • परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका हैं।
  • परियोजना हेतु वॉटर स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़कों को चौड़ा किया जाएगा।
  • इससे द्वीपों पर रहने वाले लगभग एक लाख लोग भी लाभान्वित होगें।
  • इस परियेाजना में दो तरह की नावें होगी।
  • इन्हें फाइबर रेनफोर्स्ड प्लास्टिक से बनाया जाएगा।
  • ये नाव इको-फ्रेडली होगी और बैट्री से चलेगी।
  • कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड ने चार कंपनियों को नौकाएं बनाने का कार्य सौंपा हैं।
  • ये नौकाएं एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक चलेगी।
  • 76 किलोमीटर की दूरी में 15 रूट पर नौकाए चलाएं जाएंगी।
  • जल परिवहन महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौ वहन और नौ संचालन के प्रयोजन हेतु अंतर्देशीय जलमार्गों के विनियमन एवं विकास हेतु भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्रधिकरण अधिनियम, 1985 के अंतर्गत 27 अक्टूबर, 1986 को किया गया था।
  • पटना में नेशनल इनलैंड नेवीगेशन इंस्टीट्यूट (NINI) की स्थापना की गई हैं, जो अंतर्देशीय जल परिवहन क्षेत्र के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • राष्ट्रीय जलामार्ग-एक (इलाहाबाद से हल्दिया के बीच, 1620 किलोमीटर लंबाई) भारत का पहला (1985-86) और सबसे लंबा जलमार्ग है।

लेखक-पंकज पांडेय

संबंधित लिंक…

http://www.newindianexpress.com/cities/kochi/2018/dec/11/kochi-water-metro-scheduled-for-dec-2019-launch-1909786.html

https://www.thehindu.com/news/cities/Kochi/water-metro-services-to-start-in-next-december/article25711337.ece

https://www.punjabkesari.in/business/news/the-country-s-first-water-metro-will-cost-rs-819-crore-in-kochi-919826

http://legislative.gov.in/sites/default/files/A1985-82.pdf