प्रश्न-हाल ही में ‘मिल-बांचे मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया-
(a) जनता से संवाद हेतु
(b) सरकारी कर्मचारियों से संवाद हेतु
(c) विद्यार्थियों से संवाद हेतु
(d) महिलाओं से संवाद हेतु
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 31 अगस्त, 2018 को मध्य प्रदेश में शासकीय शालाओं में ‘मिल-बांचे मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- इस कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीकृत वॉलेन्टियर्स ने विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया।
- इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश में तीसरी बार किया गया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों के बच्चों में भाषा कौशल उन्नयन, पाठ्य-पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकों को पढ़ने, समझने की रुचि विकसित करना और सह-शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का बहु-आयामी विकास करना था।
- ज्ञातव्य है कि पहले यह कार्यक्रम 17 अगस्त को आयोजित होने वाला था, किंतु 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था।
- इस कार्यक्रम में लगभग 2.5 लाख से अधिक व्यक्तियों ने सहभागिता की।
लेखक – विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180831N24&LocID=1
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/hindusthan+samachar-epaper-hindusam/mil+bonche+madhyapradesh+karyakram+ka+tisara+aayojan+31+agast+ko-newsid-95363500