प्रश्न-गतिशीलता सप्ताह के दौरान नीति आयोग एवं भारतीय रेल द्वारा आयोजित संगोष्ठी का विषय होगा-
(a) भारतीय रेल में ई-गतिशीलता
(b) भारतीय रेल में अवसंरचनात्मक सुधार
(c) भारतीय रेल एवं परिचालन
(d) भारतीय रेल : यातायात की धुरी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 31 अगस्त, 2018 से 6 सितंबर, 2018 के मध्य नीति आयोग द्वारा ‘गतिशीलता सप्ताह’ (Mobility Week) का आयोजन किया गया।
- गतिशीलता सप्ताह के दौरान होने वाले आयोजनों में स्टार्टअप, अकादमिक हस्तियां, निगम, नीति विश्लेषक, गैर-सरकारी संगठन, सिविल सोसायटी आदि समूहों ने भागीदारी की।
- सप्ताह के दौरान गतिशीलता परिदृश्य, भावी संभावनाओं और अवसरों एवं चुनौतियों को पूरा करने वाली देशव्यापी तैयारी पर चर्चा की गई।
- साथ ही गतिशीलता सप्ताह में अकादमिक सम्मेलन, गोलमेज वार्ताओं और विषय आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
- गतिशीलता सप्ताह में विश्व एवं भारत के गतिशीलता क्षेत्र के दिग्गजों ने प्रतिभाग किया, जिनमें बैटरी निर्माता, चार्जिंग अवसंरचना प्रदाता, प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता, भारत सरकार एवं विदेशों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंतर-सरकारी संगठन, अकादमिक जगत और पॉलिसी थिंक-टैंक शामिल हैं।
- मंत्रालयी सहभागिता के तहत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक परिवहन, साझी गतिशीलता तथा संपर्क जैसे मुद्दों पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
- भारतीय रेल एवं नीति आयोग द्वारा ‘भारतीय रेल में ई-गतिशीलता’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
- देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समुदाय को शामिल करने के लिए आईआईटी दिल्ली द्वारा 1 सितंबर, 2018 को ‘इलेक्ट्रिक वाहनों’ पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
- गतिशीलता सप्ताह के दौरान ‘मूव हैक’ (Move Hack) और ‘पिच टू मूव’ (Pitch To Move) प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
- इन प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को 7-8 सितंबर, 2018 के मध्य होने वाले ‘मूव’ (Move) शिखर सम्मेलन में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
- साइकिल चलाने को बढ़ावा देने और गतिशीलता में साइकिल की भूमिका के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए नीति आयोग द्वारा 2 सितंबर, 2018 को एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183167
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1544575