प्रश्न-कृष्ण कुटीर के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 31 अगस्त, 2018 को उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में नवनिर्मित कृष्ण कुटीर का उद्घाटन किया गया।
(b) यह 1000 विधवाओं के लिए निर्मित विशेष गृह है।
(c) इसका निर्माण महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की स्वाधार गृह योजना के तहत किया गया है।
(d) इसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया गया है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 31 अगस्त, 2018 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में विधवाओं के लिए नवनिर्मित आश्रय सदन ‘कृष्ण कुटीर’ का उद्घाटन किया।
- इसका निर्माण महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्वाधार गृह योजना के तहत किया गया है।
- यह 1000 विधवाओं के लिए निर्मित विशेष गृह है।
- किसी सरकारी संगठन द्वारा बनाया गया यह अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा सुविधा केंद्र है।
- इसमें असहाय विधवाओं को आश्रय और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
- कृष्ण कुटीर का निर्माण 1.4 हेक्टेयर भूमि पर राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) द्वारा किया गया है।
- निर्माण लागत राशि 57.48 करोड़ रुपये (भूमि की लागत सहित) है।
- इसमें 100 कमरे/शयनागार हैं।
- इस गृह की डिजाइन हेल्प एज इंडिया के परामर्श से तैयार की गई।
- इस गृह के निर्माण हेतु वित्तपोषण केंद्र सरकार ने किया तथा इसका प्रबंधन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।
- इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वाराणसी एवं लखनऊ में महिलाओं एवं बच्चों के लिए आश्रय गृहों के निर्माण हेतु जमीन आवंटित की जाएगी।
लेखक – विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1544690
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183193