प्रश्न-उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (फीस नियमन) विधेयक, 2018 विधान परिषद में पारित किया गया-
(a) 1 सितंबर, 2018 को
(b) 31 अगस्त, 2018 को
(c) 30 अगस्त, 2018 को
(d) 29 अगस्त, 2018 को
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 31 अगस्त, 2018 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (फीस नियमन) विधेयक, 2018 पारित किया गया।
- 30 अगस्त, 2018 को यह विधेयक विधानसभा में पारित हुआ।
- इस विधेयक के अंतर्गत राज्य के निजी स्कूलों के फीस ढांचे के नियमन का प्रावधान है।
- यह विधेयक अप्रैल, 2018 में लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा।
- ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा छात्रों से मनमाने ढंग से लिए जा रहे शुल्क को विनियमित करने के लिए 9 अप्रैल, 2018 को अधिसूचना जारी कर उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण), अध्यादेश, 2018 लागू किया था।
लेखक – विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5b89490e-7334-4727-8421-78390af72573.pdf
http://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/up-assembly-passed-fees-regulation-bill-it-will-stop-private-schools-arbitrary/440779