मार्कस वालनबर्ग पुरस्कार 2020

Marcus Wallenberg Award 2020

प्रश्न- मई 2020 में वर्ष 2020 के लिए मार्कस वालनबर्ग पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) जोसेफ जे. लैंड्सबर्ग
(b) रिचर्ड एच. वारिंग
(c) निकोलस सी. कूप्स
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य

  • मई 2020 में वर्ष 2020 के लिए वन क्षेत्र के लिए मार्कस वालनबर्ग पुरस्कार (Marcus Wallenberg Prize) की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन में वन वृद्धि की भविष्यवाणी करने वाले मॉडल 3-PG (Physiological Principles Predicting Growth) के लिए जोसेफ जे. लैंड्सबर्ग , रिचर्ड एच. वारिंग और निकोलस सी. कूप्स को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इनके द्वारा दिया गया यह मॉडल अब बड़े वन क्षेत्रों में वृद्धि का आकलन करने के लिए विश्व में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाले मॉडल में से एक है।
  • यह उपग्रह इमेजिंग से पहले वन भूखंडों पर लागू किया जाता है और इसके बाद इसका इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर भविष्यवाणियां करने के लिए किया जाता था।
  • इस पुरस्कार को दिए जाने का उद्देश्य उन वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को पहचानने के लिए प्रोत्साहित करना और बढ़ावा देना है जो ज्ञान को व्यापक बनाने और वानिकी और वनों के महत्व के क्षेत्रों में तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://mwp.org/model-for-forest-growth-during-climate-change/