प्रश्न-9 अगस्त‚ 2021 को किस देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मारबर्ग वायरस रोग के एक मामले की पुष्टि अपने देश में की है?
(a) केन्या
(b) युगांडा
(c) गिनी
(d) घाना
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 9 अगस्त‚ 2021 को गिनी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने दक्षिणी ग्वैकेडू (Southern Gueckdou) प्रांत में मारबर्ग वायरस (Marburg Virus) रोग के एक मामले की पुष्टि की।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार गिनी गणराज्य में और पश्चिम अफ्रीका में इबोला जैसा घातक और जानलेवा मारबर्ग वायरस पहली बार पाया गया है।
- गिनी के इस प्रांत में 2 अगस्त‚ 2021 को एक मरीज की मौत के बाद सैंपल की जांच में इस वायरस की पुष्टि हुई।
- मारबर्ग इबोला व कोरोना वायरस के सदृश वायरस है‚ जो पशुओं से मनुष्यों में फैलता है।
- डब्ल्यूएचओ के अनुसार‚ मारबर्ग फ्रूट बैट (चमगादड़) से मनुष्यों में फैलता है।
- यह वायरस संक्रमित लोगों के शारीरिक तरल पदार्थ‚ सतहों और सामाग्रियों के सीधे संपर्क के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है।
- इससे मौत का खतरा 24 से 90 प्रतिशत तक है।
- तेज बुखार‚ तेज सिरदर्द और अस्वस्थता के साथ बीमारी अचानक शुरू हो जाती है‚ जो इसके लक्षण हैं।
- कई रोगियों में सात दिनों के भीतर गंभीर रक्त स्रावी लक्षण विकसित होते हैं।
- यह मामला डब्ल्यूएचओ द्वारा गिनी के इबोला के दूसरे प्रकोप की समाप्ति की घोषणा के ठीक 2 महीने बाद आया है।
- अफ्रीका में अंगोला‚ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य‚ केन्या‚ दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में इससे पूर्व प्रकोप के छिटपुट मामले सामने आए हैं‚ किंतु यह पहली बार है जब पश्चिम अफ्रीका में इस वायरस का मामला दर्ज किया गया है।
- इस वायरस के इलाज के लिए कोई टीका या एंटी वायरस उपचार विकसित नहीं हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/emergencies/disease-outbreak-news/item/2021-DON331