प्रश्न-9 अगस्त‚ 2021 को राज्यसभा द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक‚ 2021 पारित किया गया। यह विधेयक किस अधिनियम में संशोधन करता है?
(a) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 2005
(b) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 2008
(c) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 2009
(d) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 2016
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 9 अगस्त‚ 2021 को राज्यसभा द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक‚ 2021 पारित किया गया।
- लोकसभा द्वारा यह विधेयक‚ 6 अगस्त‚ 2021 को ही पारित किया जा चुका है।
- यह विधेयक केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 2009 में संशोधन करता है।
- वर्ष 2009 के अधिनियम में विभिन्न राज्यों में शिक्षण और अनुसंधान के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना का प्रावधान है।
- इन राज्यों में आंध्र प्रदेश‚ बिहार‚ केरल और हरियाणा शामिल हैं।
- वर्ष 2021 के विधेयक में केंद्रीशासित प्रदेश लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रावधान है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://prsindia.org/billtrack/the-central-universities-amendment