राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम

प्रश्न-केंद्रीय सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम के माध्यम से खाद्य तेल से जुड़ी समग्र व्यवस्था में कितनी राशि का निवेश करने की घोषणा की?
(a) 5,000 करोड़ रुपये से अधिक
(b) 8,000 करोड़ रुपये से अधिक
(c) 10,000 करोड़ रुपये से अधिक
(d) 11,000 करोड़ रुपये से अधिक
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 अगस्त‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम (एनएमईओ-ओपी) शुरू करने की घोषणा की और इस पर प्रकाश डाला।
  • राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम (ताड़ का तेल) के माध्यम से खाद्य तेल से जुड़ी समग्र व्यवस्था में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।
  • इस मिशन के तहत वित्तीय परिव्यय 5 वर्ष की अवधि में होगा।
  • ऑयल पाम एक खाद्य वनस्पति तेल है‚ जिसे ताड़ का तेल भी कहा जाता है।
  • सरकार इस मिशन के तहत यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को बेहतरीन बीजों से लेकर प्रौद्योगिकी तक सभी सुविधाएं मिल सके।
  • भारत प्रतिवर्ष 55 प्रतिशत से अधिक पाम तेल का आयात करता है।
  • इसका आयात व्यापक पैमाने पर मलेशिया और इंडोनेशिया से किया जाता है।
  • इसी दिन प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत वित्तीय लाभ की 9 वीं किश्त जारी की।
  • इसके तहत 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि‚ 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को अंतरित की गई है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1744019