प्रश्न-2 अगस्त‚ 2021 को टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में पुरुष एवं महिला बैडमिंटन स्पर्धा संपन्न हुई। इस स्पर्धा के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सेन ने जीता।
(b) महिला एकल का स्वर्ण पदक ताइवान की ताई त्जु यिंग ने जीता।
(c) महिला एकल का कांस्य पदक भारत की पी.वी. सिंधु ने जीता।
(d) महिला युगल का खिताब ग्रेसिया पोली और अप्रियानी रहायु की इंडोनेशियाई जोड़ी ने जीता।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 24 जुलाई‚ 2021 से 2 अगस्त‚ 2021 के मध्य टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में पुरुष एवं महिला बैटमिंटन स्पर्धा संपन्न हुई।
- प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
- स्वर्ण पदक-विक्टर एक्सेल्सेन (डेनमार्क)
- रजत पदक-चेने लोंग (चीन)
- कांस्य पदक-एंथोनी सिनीसुका गिंटिंग (इंडोनेशिया)
- महिला एकल
- स्वर्ण पदक-चेन यू फेई (चीन)
- रजत पदक-ताईत्जुयिंग (ताइवान)
- कांस्य पदक-पी.वी. सिंधु (भारत)
- पुरुष युगल
- स्वर्ण पदक-ली यांग और वांग ची-लिन (चीनी ताइपे)
- रजत पदक-ली जुन हुई और लियु यू चेन (दोनों चीन)
- कांस्य पदक-आरोन चिया और सोह वूई यिक (दोनों मलेशिया)
- महिला युगल
- स्वर्ण पदक-ग्रेसिया पोली और अप्रियानी रहायु (दोनों इंडोनेशिया)
- रजत पदक-चेन किंगचेन और जिया यिफान (दोनों चीन)
- कांस्य पदक-किम सोएयोंग तथा कांग हियोंग (दोनों दक्षिण कोरिया)
- कांस्य पदक-किम सोएयोंग तथा कांग हियोंग (दोनों दक्षिण कोरिया)
- मिश्रित युगल-
- स्वर्ण पदक-वांग मि लियू तथा हुआंग डोंगपिंग (दोनों चीन)
- रजत पदक-झेंग सीवेई और हुआंग याकिओंग (दोनों चीन)
- कांस्य पदक-युता वातानबे और अरिसा हिगशिनो (दोनों जापान)
- भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने चीन की जियाओ है बिंग को पराजित कर कांस्य पदक जीता।
- इसी के साथ सिंधु लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी और दूसरी एथलीट बन गई हैं।
- इससे पूर्व सिंधु ने रियो ओलंपिक‚ 2016 में बैडमिंटन एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
- उल्लेखनीय है कि सिंधु सुशील कुमार (पहलवान) के बाद दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
- सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक‚ 2008 में कांस्य पदक और लंदन ओलंपिक‚ 2012 में रजत पदक जीता था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://olympics.com/tokyo-2020/olympic-games/en/results/badminton/olympic-schedule-and-results.htm