महेन्द्र सिंह धौनी

प्रश्न- आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर-2014 के लिए किस भारतीय खिलाड़ी को कप्तान के रूप में चुना गया है?
(a) महेंद्र सिंह धौनी
(b) एबी डी विलियर्स
(c) मोहम्मद हफीज
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)

संबंधित तथ्य

  • 5 नवंबर, 2014 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आईसीसी (International Cricket Council) ने आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर-2014 के लिए कप्तान बनाया गया है।
  • महेंद्र सिंह धौनी को ओडीआई टीम ऑफ द ईयर के लिए कप्तान के रुप में कुल पांच बार चुना गया है इसके साथ ही वे ओडीआई टीम ऑफ द ईयर में अब तक कुल आठ बार शामिल किए जा चुके हैं।
  • एम.एस. धौनी के अतिरिक्त भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, और मो. शमी को भी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2014 के लिए चुना गया है।
  • आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के द्वारा ओडीआई टीम ऑफ द ईयर-2014 के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 12वें खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा चुने गए हैं।
  • एबी डी विलियर्स (द.अफ्रीका) को ओडीआई टीम ऑफ द ईयर-2014 और टेस्ट टीम ऑफ द ईयर-2014 दोनों के लिए ही चुना गया है।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.icc-cricket.com/news/2014/media-releases/82831/icc-test-and-odi-teams-of-the-year-2014-announced
http://www.bcci.tv/news/2014/news/8876/ms-dhoni-named-in-icc-odi-team-of-the-year
http://www.thehindu.com/sport/cricket/dhoni-named-captain-of-icc-odi-team-of-the-year/article6567080.ece
http://en.wikipedia.org/wiki/ICC_Awards