महाबलेश्वर सैल

Konkani novel bags the Saraswati Samman

प्रश्न-कोंकणी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को अभी हाल में ही किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
(a) साहित्य अकादमी
(b) सरस्वती सम्मान
(c) व्यास सम्मान
(d) कथा पुरस्कार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 अगस्त, 2017 को कोंकणी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘हावठण’ के लिए 26वें सरस्वती सम्मान (2016) से पुरस्कृत किया गया।
  • वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पुरस्कार के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में प्रकाशित ‘हावठण’ उपन्यास में गोवा में तेजी से विलुप्त हो रहे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार समुदाय की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का चित्रण किया गया है।
  • सरस्वती सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/konkani-novel-bags-the-saraswati-samman/article17449178.ece
http://www.thehindu.com/news/national/konkani-writer-gets-saraswati-samman/article17436790.ece
http://timesofindia.indiatimes.com/city/goa/konkani-author-mahabaleshwar-sail-gets-saraswati-samman/articleshow/57561403.cms