प्रश्न-हाल ही में मत्स्यपालन पर भारत-श्रीलंका संयुक्त कार्य समूह की 5वीं बैठक‚ 2022 वर्चुअल माध्यम से कब आयोजित की गई?
(a) 25 मार्च‚ 2022
(b) 23 मार्च‚ 2022
(c) 20 मार्च‚ 2022
(d) 28 मार्च‚ 2022
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 25 मार्च‚ 2022 को मत्स्यपालन पर भारत-श्रीलंका संयुक्त कार्य समूह की 5वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।
- इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मत्स्यपालन‚ पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग के सचिव जतिंद्र नाथ स्वैन ने किया।
- वहीं‚ श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका सरकार के मत्स्यपालन मंत्रालय की सचिव आर.एम.आई. रत्नायके ने की।
- संयुक्त कार्य समूह ने मछुआरों व मछली पकड़ने वाली नौकाओं से संबंधित चिंताओं सहित उन सभी प्रासंगिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की‚ जो कई वर्षों से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के एजेंडे में रहे हैं।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…