प्रश्न-25 मार्च‚ 2022 को किसे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का 11वां महानिदेशक चुना गया?
(a) गिल्बर्ट एफ हाउंग्बो
(b) गॉय राइडर
(c) ग्रेग वाइन्स
(d) मरियल पेनिकॉड
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 25 मार्च‚ 2022 को टोगो के गिल्बर्ट एफ. हाउंग्बो (Gilbert F. Houngbo) को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का 11वां महानिदेशक चुना गया।
- उनका कार्यकाल अक्टूबर‚ 2022 से प्रारंभ होगा।
- वह इस पद पर चयनित होने वाले पहले अफ्रीकी व्यक्ति हैं।
- वर्तमान में वह कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष (IFAD) के अध्यक्ष हैं।
- उन्हें आईएलओ के शासी निकाय द्वारा चुना गया था।
- इस पद पर वह गॉय रायडर (Guy Ryder) का स्थान लेंगे।
- आईएलओ (ILO) के बारे में
- यह संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी एक विशिष्ट संस्था है। स्थापना-वर्ष 1919
- कुल सदस्य देश-187
- मुख्यालय-जिनेवा‚ स्विट्जरलैंड
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ilo.org/global/about-the-ilo/newsroom/news/WCMS_840324/lang–en/index.htm