प्रश्न-वर्ष 2022 में ऊर्जा बचत का वैश्विक अभियान ‘अर्थ ऑवर’ कब मनाया गया?
(a) 24 मार्च
(b) 26 मार्च
(c) 20 मार्च
(d) 28 मार्च
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 26 मार्च‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ऊर्जा बचत का वैश्विक अभियान ‘अर्थ ऑवर’ (Earth Hour), 2022 मनाया गया।
- मुख्य विषय-‘‘हमारे भविष्य को आकार दे’’ (Shape Our Future)।
- अर्थ ऑवर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF: World Wide Fund For Naturer) द्वारा प्रत्येक वर्ष मार्चांत में मनाया जाता है।
- उद्देश्य-व्यक्तियों तथा विभिन्न समुदायों को ऊर्जा की खपत कम करने हेतु प्रोत्साहित करना।
- इस वैश्विक अभियान के तहत सभी अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की गैर-जरूरी लाइटों इत्यादि को 1 घंटे (रात 8:30 से 9:30 तक) बंद करने का आग्रह किया जाता है।
- इस वैश्विक अभियान की शुरुआत वर्ष 2007 में सिडनी‚ ऑस्ट्रेलिया में हुई थी।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://latest.earthhour.org/earth-hour-2022-returns-with-global-support-for-people-and-planet?hsCtaTracking=bbe49a8a-0b02-46a0-b248-8ef7fde4c279%7C4200e7f5-3433-4647-9a2d-0fd1956bb23e