भारत सरकार‚ पश्चिम बंगाल सरकार और विश्व बैंक के मध्य समझौता

प्रश्न-10मार्च‚ 2022 को भारत सरकार‚ पश्चिम बंगाल सरकार और विश्व बैंक में पश्चिम बंगाल में गरीब और कमजोर समूहों को सामाजिक सुरक्षा सेवाओं तक पहुंचने में मदद करने के प्रयासों का समर्थन करने हेतु कितनी राशि के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं?
(a) 125 मिलियन डॉलर
(b) 150 मिलियन डॉलर
(c) 175 मिलियन डॉलर
(d) 185 मिलियन डॉलर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 मार्च‚ 2022 को भारत सरकार‚ पश्चिम बंगाल सरकार और विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल में गरीब और कमजोर समूहों को सामाजिक सुरक्षा सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने में मदद करने के प्रयासों का समर्थन करने हेतु 125 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में सामाजिक सहायता‚ देखभाल सेवाएं और रोजगार प्रदान करने वाले 400 से अधिक कार्यक्रम संचालित हैं।
  • इनमें से अधिकांश सेवाएं जय बांग्ला नामक एक छत्र मंच के माध्यम से पेश की जाती हैं।
  • पश्चिम बंगाल बिल्डिंग स्टेट कैपेबिलिटी फॉर इन्क्लूसिव सोशल प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर मुख्यत: महिलाओं, आदिवासी और अनुसूचित जाति के परिवारों और बुजुर्गों जैसे कमजोर समूहों के साथ-साथ राज्य के आपदा-प्रवण तटवर्ती क्षेत्रों के परिवारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए‚ इन उपायों को समर्थन प्रदान करेगा।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1804700#:~:text=The%20Government%20of%20India%2C%20the,the%20state%20of%20West%20Bengal.