खान और खनिज (विकास एवं नियमन)अधिनियम‚ 1957 में संशोधन

प्रश्न-9मार्च‚ 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुछ खनिजों के संबंध में रॉयल्टी की दर को स्पष्ट करने हेतु खान और खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम‚ 1957 की किस अनुसूची में संशोधन हेतु मंजूरी प्रदान की है?
(a) पहली अनुसूची
(b) दूसरी अनुसूची
(c) तीसरी अनुसूची
(d) चौथी अनुसूची
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 मार्च, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुछ खनिजों के संबंध में रॉयल्टी की दर को स्पष्ट करने हेतु खान और खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम‚ 1957 की दूसरी अनुसूची में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
  • इन खनिजों में ग्लूकोनाइट‚ पोटाश‚ एमराल्ड‚ प्लेटिनम समूह की धातुएं‚ एंडेलूसाइट, सिलिमाइट और मॉलिबडेनम शामिल हैं।
  • ग्लूकोनाइट और पोटाश का उपयोग कृषि में उर्वरक के रूप में किया जाता है।
  • प्लेटिनम समूह की धातुएं उच्च मूल्य वाली धातु है जिनका उपयोग विभिन्न उद्योगों और नए नवोन्मेषी एप्लीकेशन में किया जाता है।
  • एंडेलूसाइट और मॉलिबेडमन जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का उपयोग उद्योगों में किया जाता है।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1804284