भारत की पहली पेपरलेस विधानसभा

प्रश्न-मार्च‚ 2022 में किस राज्य की विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गई है?
(a) सिक्किम
(b) त्रिपुरा
(c) नगालैंड
(d) असम
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 19 मार्च‚ 2022 को नागालैंड राज्य की विधानसभा को पूर्णत: पेपरलेस बनाने हेतु राष्ट्रीय ई-विधान ऐप्लिकेशन (National e- Vidhan Application-NeVA) कार्यक्रम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इसके लागू होने से नगालैंड की विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गई है।
  • NeVA एक सदस्य-केंद्रित और डिवाइस न्यूट्रल ऐप्लिकेशन है जिसे सदस्यों के संपर्क विवरण‚ प्रक्रिया के नियम, व्यावसाय की सूची‚ नोटिस‚ बुलेटिन‚ बिल‚ तारांकित/अतारांकित प्रश्न और उत्तर के बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर सदस्यों की विभिन्न कार्यवाही को स्मार्ट तरीके से प्रबंधित करने के लिए तैयार किया गया है।
  • NeVA को लागू करने के खर्च का वित्तपोषण केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 90:10 के अनुपात में किया जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/environment/nagaland-becomes-first-paperless-assembly-101647741528440.html