भारत संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास का अध्यक्ष निर्वाचित

India unanimously elected to head UN-Habitat, the United Nations’ Human Settlements Programme

प्रश्न-8-11 मई, 2017 तक किस स्थल पर संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास की 58 सदस्यीय शासी परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है?
(a) नैराबी
(b) जेनेवा
(c) जकार्ता
(d) लुसाने
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 मई, 2017 को भारत 10 वर्षों की अवधि के बाद संयुक्त राष्ट्र संगठन की एक इकाई संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास (UN-Habitat) का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
  • भारत तीसरी बार इस महत्वपूर्ण संगठन का अध्यक्ष चुना गया है।
  • इससे पूर्व भारत वर्ष 1988 और वर्ष 2007 में इस संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ था।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावस-अपनी रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष पेश करती है।
  • 8-12 मई, 2017 तक नैरोबी में आयोजित की जा रही संयुक्त राष्ट्र- पर्यावास की 58 सदस्यीय शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम. वेकैंया नायडू करेंगे।
  • ध्यातव्य है कि नायडू आगामी दो वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास की शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
  • संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास की स्थापना 1978 में हुई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास की शासी परिषद एक अंतर-सरकारी नीति निर्माता एवं निर्णय लाने वाला संगठन है।
  • यह संगठन मुख्यतः मानव बस्ती से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने में विभिन्न देशों एवं क्षेत्रों को सहयोग प्रदान करता है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161631
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60852
https://unhabitat.org/gc26/
http://timesofindia.indiatimes.com/india/india-elected-president-of-un-habitat/articleshow/58577612.cms