भारत में 42वां रामसर स्थल

प्रश्न-दिसंबर‚ 2020 में भारत सरकार ने लद्दाख के आर्द्रभूमि क्षेत्र त्सोकर को 42वें रामसर स्थल के रूप में शामिल किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का तीसरा ऐसा स्थल है।
(b) त्सोकर घाटी अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित आर्द्रभूमि क्षेत्र है जहां 2 प्रमुख जल प्रयात स्थित हैं।
(c) लद्दाख के उत्तर में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में खारे पानी की झील त्सोकर कर स्थित है।
(d) सटारतसपुक त्सोकर झील लगभग 438 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तारित एक मीठे पानी की झील है।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर‚ 2020 में भारत ने लद्दाख के त्सोकर आर्द्रभूमि क्षेत्र को अपने 42वें रामसर स्थल के रूप में शामिल किया है।
  • यह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का दूसरा ऐसा स्थल है।
  • त्योकर घाटी अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित आर्द्र भूमि क्षेत्र है‚ जहां 2 प्रमुख जल प्राप्त स्थित हैं।
  • लद्दाख के चांगयांग क्षेत्र के दक्षिण में मीठे पानी की झील सटारतसपुक त्सो और उत्तर में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत खारे पानी की झील त्सो कर स्थित है।
  • इस झील को त्सो-कर कहा जात है जिसका अर्थ ‘सफेद नमक’ है।
  • इस क्षेत्र में मौजूदा अत्यधिक खारे पानी के वाष्पीकरण के कारण किनारे पर सफेद नमक की पहाड़ी पाई जाती है।
  • सटारतसपुक त्सो झील लगभग 438 हेक्टयेर क्षेत्र में विस्तारित है।
  • बर्ड लाइफ इंटरानेशनल के अनुसार त्सोकर घाटी ए 1 श्रेणी का एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र और मध्य एशियाई उड़ान मार्ग का एक महत्वपूर्ण स्थान भी है।
  • यह स्थान भारत के काले गर्दन वाले सारस पक्षी (ग्रस नाइग्रीकोलिस) का एक महत्वपूर्ण प्रजनन क्षेत्र है।
  • यह आईबीए ग्रेट क्रेस्टेट ग्रीबे (पोडिसेक्रिस्ट्रैटस) बार-हेडेड गीज अर्थात कलहंस (अनसेरिंडिक्स)‚ रूडी शेल डक अर्थात बत्तख (टाडोर्नफ्रेम्यूनिआ)‚ ब्राउन-हेडेड गल (लार्सब्रोननिसेफालस)‚ लेसर सेंड-फ्लोर (चारेड्रिसमुंगोलस) और कई अन्य प्रजातियों के लिए एक अन्य प्रमुख प्रजनन क्षेत्र है।
  • रामसर सूची का उद्देश्य आर्द्रभूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विकास और रख-रखाव करना हे‚ जो वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण एवं उनके पारिस्थितिक तंत्र के घटकों‚ प्रक्रियाओं और लाभों के रख-रखाव के माध्यम से मानव जीवन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • आर्द्रभूमि क्षेत्र भोजन‚ पानी‚ फाइबर‚ भूजल पुनर्भरण‚ जल शोधन‚ बाढ़ नियंत्रण‚ कटाव नियंत्रण और जलवायु विनियमन जैसे महत्वपूर्ण संसाधन एवं पारिस्थितिकी सेवाएं प्रदान करता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=India-adds-Tso-Kar-Wetland-Complex-in-Ladakh-as-its-42nd-Ramsar-site&id=406660#:~:text=India%20adds%20Tso%20Kar%20Wetland%20Complex%20in%20Ladakh%20as%20its%2042nd%20Ramsar%20site,-AIR%20PIC&text=India%20has%20added%20Tso%20Kar,the%20Union%20Territory%20of%20Ladakh.