भारत की अर्थव्यवस्था में संकुचन: एडीबी का पूर्वानुमान

प्रश्न: एडीबी के अनुसार वित्त वर्ष 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था में कितना संकुचन अनुमानित है ?
(a) 8 प्रतिशत
(b) 7 प्रतिशत
(c) 9 प्रतिशत
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर, 2020 में एशियाई विकास बैंक(ADB) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने पूर्वानुमान को उन्नत(upgrade) किया है।
  • उन्नयन(upgradation) / पूर्वानुमान(forecast)
  • वित्तीय वर्ष 2021 (2020-21) में भारत की अर्थव्यवस्था में संकुचन आठ प्रतिशत अनुमानित है।
  • पहले यह नौ प्रतिशत अनुमानित था।
  • यह उन्नयन अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी के कारण संभव हुआ है।
  • 2021-22 में दक्षिण एशिया में 7.2 प्रतिशत और भारत में 8 प्रतिशत की वृद्धि का पूर्वानुमान है।
  • मुद्रास्फीति का पूर्वानुमान
  • एडीओ/एशियन डेवलपमेंट आउटलुक सप्लिमेंट(एडीबी की रिपोर्ट) के अनुसार आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति की दर में कमी होने की संभावना है
  • एडीओ में 2021-22 के लिए 4 प्रतिशत अपडेट का प्रक्षेपण(projection) बनाए रखा गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.adb.org/outlook#:~:text=According%20to%20the%20latest%20ADB,forecast%20to%20rebound%20to%206.8%25.&text=Contraction%20in%20Southeast%20Asia%20has,from%203.8%25%20to%204.4%25.