प्रश्न-28 दिसंबर‚ 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेल कहां से कहां तक परिचालित होगी?
(a) भुसावल से दानापुर के बीच
(b) संगोला से शालीमार के बीच
(c) नागपुर से हैदराबाद के बीच
(d) मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 28 दिसंबर‚ 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- यह रेल संगोला (महाराष्ट्र) से शालीमार (पश्चिम बंगाल) के बीच परिचालित होगी।
- यह रेल अपने साथ फूल गोभी‚ बंद गोभी‚ शिमला मिर्च‚ सहजन‚ मिर्च और प्याज जैसी सब्जियों के साथ-साथ अंगूर‚ संतरा‚ अनार‚ केला और सेबा इत्यादि लेकर पहुंचेगी।
- यह रेलगाड़ी मार्ग में जहां पर भी रुकेगी वहां इससे माल उतारने या इस पर माल लोड करने की अनुमति होगी।
- भारत सरकार द्वारा फल एवं सब्जियों की ढुलाई भाड़े में 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
- पहली किसान रेल 7 अगस्त‚ 2020 को देवलाली से दानापुर के बीच चलाई गई थी‚ जिसे आगे मुजफ्फरपुर तक बढ़ा दिया गया था।
- किसान रेल शीघ्र खराब होने वाले कृषि उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति शृंखला उपलब्ध करा रही है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…