भारत का पहला डॉल्फिन रिजर्व

India’s First Dolphin Community Reserve

प्रश्न-डॉल्फिन संरक्षण के लिए भारत के किस राज्य में डॉल्फिन सामुदायिक रिजर्व स्थापित किया जायेगा?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) पश्चिम बंगाल
(c) बिहार
(d) उत्तराखंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • गंगा नदी में पाये जाने वाले लुप्तप्राय डॉल्फिन प्रजाति की हिफाजत के लिए देश का पहला डॉल्फिन सामुदायिक रिजर्व पश्चिम बंगाल में स्थापित किया जायेगा।
  • पश्चिम बंगाल के प्रमुख वन्य जीव संरक्षक आजम जैदी के अनुसार इस रिजर्व को एक वर्ष के भीतर मालदा और सुंदरवन के बीच हुगली नदी में बनाये जाने की संभावना है।
  • आजम जैदी के अनुसार 8 अक्टूबर, 2015 की बैठक में इसके लिए एक समिति बनाने का फैसला लिया गया।
  • डॉल्फिन को वर्ष 2010 में राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया जा चुका है।
  • प्रमुख वन्य जीव संरक्षण कानून में वनस्पत्तियों और जंतुओं के संरक्षण के लिए ऐसे सामुदायिक रिजर्व बनाने का प्रावधान है।
  • भारत में डॉल्फिन को आमतौर पर नदी की सेहत के लिए बायो-मॉनिटरिंग टूल के तौर पर जाना जाता है।
  • नदी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए डॉल्फिन की वही स्थिति है जो वन पारिस्थितिकी के लिए बाघ (Tiger) का।
  • भारत में डॉल्फिन की संख्या हजारों में थी लेकिन वर्तमान में यह 2000 से भी कम संख्या में हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/west-bengal-to-get-indias-first-dolphin-reserve/article7744695.ece
http://indianexpress.com/article/india/india-others/indias-first-dolphin-community-reserve-to-come-up-in-bengal/
http://www.moef.nic.in/sites/default/files/ngrba/GangeticReport.pdf
http://www.wwfindia.org/river_dolphin.cfm