नोबेल पुरस्कार-2015

Noble Prize 2015

प्रश्न-वर्ष 2015 का शांति का पुरस्कार ‘नेशनल डायलॉग क्वार्टेट’ नामक समूह को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मध्यस्थता के लिए प्रदान किया गया है, यह संगठन किस देश का है-
(a) सीरिया
(b) ट्यूनीशिया
(c) यमन
(d) लीबिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2015 के लिए विश्व के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर 2015 में कर दी गई।
  • नोबेल पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध स्वीडिश वैज्ञानिक एवं डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल द्वारा स्थापित 10 लाख पाउंड के स्थायी कोष के ब्याज से पांच विभिन्न क्षेत्रों 1.चिकित्सा विज्ञान 2. भौतिक विज्ञान 3. रसायन विज्ञान 4. साहित्य, तथा 5. शांति में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किए जाते हैं।
  • नोबेल पुरस्कार के साथ दिए जाने वाले अर्थशास्त्र के क्षेत्र के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1968 में स्वीडन के ‘स्वेरिजेस रिक्स बैंक’ ने अपनी 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में की थी।
  • इस पुरस्कार की राशि बैंक ऑफ स्वीडन द्वारा वित्त पोषित की जाती है।
  • अर्थशास्त्र का प्रथम पुरस्कार वर्ष 1969 में प्रदान किया गया था।
  • नोबेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1895 में स्वीडिश रसायनशास्त्री अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल की वसीयत के द्वारा की गयी थी।
  • शांति, साहित्य, रसायन, चिकित्सा एवं भौतिकी का प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2015 के पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर, 2015 को स्टॉकहोम (शांति का नार्वे की राजधानी ओस्लो) में किया जाएगा। जिनका विवरण निम्नवत है-
    चिकित्सा विज्ञान
  • वर्ष 2015 का चिकित्सा शास्त्र का नोबेल पुरस्कार परजीवी से होने वाले संक्रमण से लड़ने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया जायेगा।
  • पुरस्कार की आधी धन राशि आयरलैंड में जन्में वैज्ञानिक विलियम सी०कैम्पबेल और जापानी वैज्ञानिक सातोशी ओमूरा को गोल कृमि (Roundworm) नामक परजीवी से होने वाले संक्रमण की चिकित्सा की नवीन पद्धति की खोज के लिए संयुक्त रूप से प्रदान की जायेगी।
  • शेष आधी पुरस्कार राशि चीन के वैज्ञानिक यूयू तू (Youyou tu) को मलेरिया के चिकित्सा की नवीन पद्धति की खोज के लिए प्रदान की जायेगी।
    भौतिक विज्ञान
  • वर्ष 2015 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जापानी वैज्ञानिक तकाकी काजिता और कानाडा के वैज्ञानिक आर्थर बी. मैकडोनाल्ड को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
  • इन दोनों को यह पुरस्कार न्यूट्रिनो दोलन (Neutrino Oscillations) की खोज के लिए प्रदान किया जा रहा है जिससे यह प्रमाणित होता है कि न्युट्रिनो में द्रव्यमान होता है।
    रसायन विज्ञान
  • वर्ष 2015 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के वैज्ञानिक पॉल मॉडरिश, स्वीडन के वैज्ञानिक थॉमस लिंडाल और तुर्की के वैज्ञानिक अजीज सैंकर को संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा।
  • इन्हें यह पुरस्कार डीएनए (DNA) की मरम्मत के यांत्रिकी अध्ययन हेतु प्रदान किया जायेगा।
    साहित्य
  • वर्ष 2015 का साहित्य क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार बेलारूस की महिला पत्रकार एवं लेखिका स्वेतलाना एलेक्सिविच को प्रदान किया जायेगा।
  • स्वेतलाना को यह पुरस्कार उनके विविधापूर्ण तथा वर्तमान समय की समस्याओं के साहस पूर्ण लेखन के लिए प्रदान किया जा रहा है।
    शांति
  • वर्ष 2015 का शांति का नोबेल पुरस्कार ट्यूनीशिया के लोकतांत्रिक मध्यस्थता समूह ‘नेशनल डायलॉग क्वार्टेट’ को प्रदान किया जाएगा।
  • इस समूह को यह पुरस्कार वर्ष 2011 में ट्यूनीशिया में हुए ‘जैस्मिन रिवॉल्यूशन’ के बाद ट्यूनीशिया में लोकतंत्र की स्थापना में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
    अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान)
  • वर्ष 2015 का अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश अर्थशास्त्री एंगस डेयटन (Angus Deaton) को प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार ‘उपयोग, गरीबी और कल्याण’ के विश्लेषण के लिए प्रदान किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nobelprize.org/
http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/lists/year/
http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/economic-sciences/
http://www.nobelprize.org/alfred_nobel/biographical/