ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स, 2025

प्रश्न – 6 जुलाई, 2025 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स, 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) ऑस्कर जैक पियास्त्री (b) लैंडो नॉरिस
(c) निको हुल्केनबर्ग (d) चार्ल्स लेक्लर्क
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 जुलाई, 2025 को फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 की बारहवीं कार रेस ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स, 2025 इंग्लैंड के नॉर्थम्पटनशायर के सिल्वरस्टोन सर्किट में संपन्न हुई।
  • इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (Lando Norris) (यूनाइटेड किंगडम) ने जीत लिया है।
  • मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहे।
  • किक सॉबर -फेरारी के चालक निको हुल्केनबर्ग (जर्मनी) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • रेड बुल रेसिंग के मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स) ने रेस के लिए पोल पोजीशन हासिल की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/latest/article/formula-1-qatar-airways-british-grand-prix-2025.1UnRBiY657Mc9hDJyOsCuq

https://www.espn.in/f1/story/_/id/45668023/british-grand-prix-follow-live-updates