प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
- “अमेरिका पार्टी” जुलाई 2025 में घोषित की गई।
- एलन मस्क इसे दोनों प्रमुख दलों के खिलाफ एक वैकल्पिक शक्ति के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
(a) केवल 1 सही
(b) केवल 2 सही
(c) दोनों सही
(d) दोनों गलत
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई,2025 में प्रसिद्ध उद्योगपति और टेस्ला-एक्स के मालिक एलन मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की है।
- घोषित पार्टी का नाम ‘अमेरिका पार्टी’ (America Party) रखा गया है।
- मस्क का यह कदम अमेरिका की पारंपरिक दो-दलीय प्रणाली रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को चुनौती देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
- यह घोषणा मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बढ़ती दूरी और मतभेदों के बाद की गई है।
- कभी सहयोगी रहे मस्क और ट्रंप के बीच अब संबंध टूट चुके हैं।
- हालांकि एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं (क्योंकि उनका जन्म अमेरिका से बाहर हुआ है), उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ‘अमेरिका पार्टी’ का नेतृत्व कौन करेगा।
- इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस पार्टी को अभी तक फेडरल चुनाव आयोग (FEC) में पंजीकृत किया गया है या नहीं।
- यदि पार्टी को विधिवत पंजीकृत कर लिया जाता है, और किसी प्रभावशाली चेहरे को इसके नेतृत्व में लाया जाता है, तो यह अमेरिका की पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/elon-musk-announces-new-political-party-america-party