प्रश्न – 7 जुलाई, 2025 को किसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया?
(a) राहुल द्रविड़ (b) जय शाह
(c) संजोग गुप्ता (d) अनिल कुंबले
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 जुलाई, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी ) ने संजोग गुप्ता को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
- यद्यपि इसी दिन उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
- वह आईसीसी के सातवें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।
- संजोग गुप्ता वर्तमान में जियोस्टार (JioStar) में CEO – स्पोर्ट्स एंड लाइव एक्सपीरियंस के रूप में कार्यरत हैं, और मीडिया, मनोरंजन व खेल के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं।
- वे भारत में आधुनिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख निर्माताओं में से एक माने जाते हैं।
० सीईओ चयन प्रक्रिया – - मार्च 2025 में शुरू हुई इस वैश्विक चयन प्रक्रिया में 25 देशों से 2,500 से अधिक आवेदन आए।
- आईसीसी की HR और रेम्यूनरेशन समिति ने 12 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया।
- चयन समिति में शामिल थे – इमरान ख्वाजा (ICC डिप्टी चेयर), रिचर्ड थॉम्पसन (ECB चेयर), शम्मी सिल्वा (SLC अध्यक्ष) और देवजीत सैकिया (BCCI सचिव)।
- सभी ने सर्वसम्मति से संजोग गुप्ता के नाम की सिफारिश की जिसे ICC बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/media-releases/sanjog-gupta-named-icc-chief-executive
https://www.espncricinfo.com/story/sanjog-gupta-named-new-icc-chief-executive-1493940