प्रश्न-24 नवंबर, 2020 को भारतीय सेना ने कहां ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सतह से हमला करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया?
(a) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र
(b) चांदीपुर
(c) जैसलमेर
(d) पोखरण
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 1 दिसंबर, 2020 को भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के नौसैन्य संस्करण का बंगाल की खाड़ी में सफल परीक्षण किया।
- इसके पूर्व 24 नवंबर, 2020 को भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र (बंगाल की खाड़ी) सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सतह से हमला करने वाले संस्करण (Land-Attack Version) का सफल परीक्षण किया गया था।
- यह मिसाइल विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है।
- यह लगभग 2.8 मैक की गति से वार करने में सक्षम है।
- यह एक मध्यम दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे जहाजों, विमानों या जमीन से लांच किया जा सकता है।
- यह सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
- इसके जमीन से छोड़े जाने वाले संस्करण की रेंज को भी 290 से 400 किमी. तक बढ़ाया गया।
- इसका विकास भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोनिया (NPO Mashinostroyenia) के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा किया गया।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.livemint.com/news/india/india-successfully-test-fires-land-attack-version-of-brahmos-missile-11606216956369.html
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1677433