प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 29 नवंबर
(b) 25 नवंबर
(c) 2 दिसंबर
(d) 1 दिसंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 2 दिसंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस’-(International Day for the Abolition of Slavery) मनाया गया।
- उद्देश्य-दासता के समकालीन स्वरूपों जैसे-व्यक्तियों की तस्करी, यौन शोषण, बालश्रम के सबसे खराब तरीके, जबरन शादी, सशस्त्र संघर्ष में इस्तेमाल के लिए बच्चों की जबरन भर्ती का उन्मूलन करना।
- उल्लेखनीय है कि 2 दिसंबर, 1949 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने व्यक्तियों की तस्करी और वेश्यावृत्ति के शोषण को समाप्त करने हेतु संयुक्त राष्ट्र अभिसमय स्वीकार किया था।
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार, अनुमानित 40.3 मिलियन लोग आधुनिक दासता में हैं।
- जिसमें जबरन श्रम (Forced Labour) 24.9 मिलियन और जबरन शादी में 15.4 मिलियन लोग शामिल हैं।
- विश्व में प्रति 1000 लोगों पर 5.4 आधुनिक दासता से पीड़ित हैं।
- आधुनिक दासता पीड़ित 4 में से 1 बच्चे हैं।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/slavery-abolition-day