प्रश्न-1 दिसंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या था?
(a) वैश्विक एकजुटता, साझा जिम्मेदारी
(b) समुदाय बदलाव लाते हैं
(c) एड्स फ्री जेनरेशन
(d) मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 1 दिसंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व एड्स दिवस’ (World Aids Day) मनाया गया।
- वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय है-‘वैश्विक एकजुटता साझा जिम्मेदारी (Global Solidarity shared Responsibility) पहली बार यह दिवस 1 दिसंबर, 1988 को मनाया गया था।
- ज्ञातव्य है कि एड्स (AIDS: Acquired Immunodeficiency Syndrome) एक संलक्षण (Syndrome) है, जो एचआईवी विषाणु संक्रमण के कारण होता है।
- इस संक्रमण के फलस्वरूप व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता का ह्रास हो जाता है तथा मनुष्य विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त हो जाता है।
- WHO के अनुसार, वर्ष 2019 में विश्वभर में 38 मिलियन लोग, एचआईवी से पीड़ित हैं।
- इसके अनुसार, वर्ष 2019 में 690000 लोग एड्स से संबंधित बीमारियों से मरे।
- एचआईवी एड्स एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है, जिसे वर्ष 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/world-aids-day