ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

प्रश्न-22 मार्च, 2018 को विश्व की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का सफल परीक्षण कहां पर किया गया?
(a) जैसलमेर
(b) चांदीपुर
(c) पोखरण
(d) बंगाल की खाड़ी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 मार्च, 2018 को राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज में विश्व की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का सफल परीक्षण किया गया।
  • इससे पूर्व 22 नवंबर, 2017 को भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से ‘ब्रह्मोस’ एयर लांच क्रूज मिसाइल (ALCM) का बंगाल की खाड़ी में सफल परीक्षण किया गया था।
  • ब्रह्मोस के नवीन संस्करण की मारक क्षमता 450 किमी. है।
  • यह मिसाइल 2.5 से 3.0 मैक की गति से वार करने में सक्षम है।
  • इसे जमीन, हवा तथा युद्धपोत सभी स्थानों से छोड़ा जा सकता है।
  • इसका विकास भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और रूस के ‘एनपीओ मशीनोस्ट्रोनिया’ (NPO Mashinostroyeniya) के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस (BrahMos Aerospace) द्वारा किया गया।

संबंधित लिंक
https://www.thehindubusinessline.com/news/brahmos-missile-successfully-tested-fired-with-indigenous-seeker/article23320418.ece
http://indianexpress.com/article/india/brahmos-supersonic-cruise-missile-successfully-test-fired-from-pokhran-in-rajasthan-5106898/