बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स, 2020

प्रश्न-30 अगस्त, 2020 को संपन्न बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स, 2020 का खिताब किसने जीता?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) मैक्स वर्सटाप्पेन
(c) वाल्टेरी बोट्टास
(d) अलेक्जेंडर अल्बोन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28-30 अगस्त, 2020 के मध्य बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स, 2020 स्पा फ्रैंकोर चेप्स, बेल्जियम में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-लुईस हैमिल्टन (यू.के.), टीम-मर्सिडीज
  • मर्सिडीज के चालक वाल्टेरी बोट्टास (फिनलैंड) दूसरे स्थान पर रहे।
  • रेडबुल के चालक मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • लुईस हैमिल्टन की यह फॉर्मूला वन कैरियर की 89वीं जीत है।
  • हैमिल्टन अब माइकल शूमाकर (91 जीत) के फॉर्मूला वन में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड से 2 जीत पीछे हैं।
  • इस जीत के साथ ही हैमिल्टन ड्राइवरों की अंक तालिका में 157 अंकों के साथ पहले और मैक्स वर्सटाप्पेन 110 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • हैमिल्टन की इस सत्र में आयोजित 7 रेसों में यह 5 वीं जीत है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/racing/2020/Belgium.html

https://en.wikipedia.org/wiki/2020_Belgian_Grand_Prix