बी डब्ल्यू एफ (BWF) अवॉर्ड-2016

LEE, MATSUTOMO/TAKAHASHI WIN BEST PLAYER AWARDS

प्रश्न-बी डब्ल्यू एफ (BWF) अवार्ड-2016 का आयोजन कहां किया गया था?
(a) न्यूयार्क
(b) लंदन
(c) दुबई
(d) सिडनी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 दिसंबर, 2016 को बी.डब्ल्यू.एफ. (Badminton World Federation) द्वारा बुर्ज-खलीफा, दुबई में वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • वर्ष 2016 में तीन वर्ल्ड सुपर और ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता मलेशिया के ली चांग वेई (Lee Chang Wei) को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (Male Player Year) चुना गया है।
  • ली को यह पुरस्कार वर्ष 2009, 2010,2011 और 2013 में भी मिला था। ली किसी एक श्रेणी में सर्वाधिक बार यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • वर्ष 2016 में चार वर्ल्ड सुपरसीरीज और ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता जापान की अयाका ताकाहासी (Ayaka Tatakashi) और मिसाकी मात्सुतोयो को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (Female Player of the year) चुना गया है।
  • भारत की पी.वी. सिंधू को सर्वश्रेष्ठ समुन्नत खिलाड़ी (The Most Improved Player) पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
  • सिंधू भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
  • इसी वर्ष चाइना ओपन की चैंपियन बनकर इन्होंने अपना पहला सुपर-सीरीज खिताब भी जीता।
  • तीन बार मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड चैंपियन सिंधु पहली बार विश्व रैंकिंग में टाप-10 में शामिल हुईं।
  • विश्व रैंकिंग टाप-10 में साइना नेहवाल एक अन्य भारतीय नाम है जो 9वें स्थान पर हैं।
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडेरशन (BWF) की स्थापना 1934 में हुई थी, तब इसका मुख्यालय चेल्टेन्हम (Chettenham), ब्रिटेन में था।
  • 01 अक्टूबर, 2005 से इसका मुख्यालय कुआलालम्पुर (KualaLumpur), मलेशिया में स्थानांतरित हो गया।
  • चीन की चेन किंगचेन को सर्वाधिक होनहार खिलाड़ी, (Most Promising Player) के एडी चोंग (Eddy Choong) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संबंधित लिंक
http://bwfbadminton.com/2016/12/12/lee-matsutomotakahashi-win-best-player-awards/
http://www.nationmultimedia.com/news/sports/30302014
http://www.badzine.net/2016/12/matsutomotakahashi-are-players-of-the-year/