प्रश्न-15-17 जनवरी‚ 2021 के मध्य बिहार में प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव ‘कलरव’ का आयोजन किस अभयारण्य में किया गया?
(a) गौतमबुद्ध पक्षी अभयारण्य
(b) नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य
(c) कावर झील पक्षी विहार
(d) कुशेस्वर आस्थान पक्षी अभ्यारण्य
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 16 जनवरी‚ 2021 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव ‘कलरव’ का उद्घाटन किया।
- इस महोत्सव का आयोजन नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य में किया गया।
- इस पक्षी महोत्सव का आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया गया।
- 15 जनवरी‚ 2021 से आयोजित इस पक्षी महोत्सव का समापन 17 जनवरी‚ 2021 को हुआ।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर पक्षी संचेतना केंद्र का उद्घाटन किया।
- इस दौरान पक्षी विशेषज्ञों की टीम ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रवासी पक्षी ‘टीकटीकी’ का डेमोंस्ट्रेशन किया।
- डेमोंस्ट्रेशन के क्रम में मुख्यमंत्री ने ‘टीकटीकी’ पक्षी को उड़ाकर पक्षियों को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
- इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश के विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया।
- नागी बांध और नकटी बांध दो अलग अभयारण्य हैं‚ परंतु एक-दूसरे के नजदीक होने के कारण इन्हें एक ही पक्षी क्षेत्र के रूप में माना जा सकता है।
- नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य विविध प्रकार के पक्षियों और प्रवासी पक्षियो का विस्तृत निवास क्षेत्र है‚ जहां पक्षियों की 136 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…