प्रश्न-जनवरी‚ 2021 में बंगलुरू मेट्रो चरण-2 का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 14 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय से सिल्क इंस्टीट्यूट मेट्रों स्टेशनों तक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नम्मा मेट्रो चरण-2 के अंतर्गत 6 किमी. लंबी दक्षिणी विस्तार लाइन का शुभारंभ किया गया है।
(b) बंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 के तहत 74 किमी. लंबे रूट पर 62 स्टेशन हैं।
(c) बंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 के तहत 74 किमी. लंबे रूट पर 12 स्टेशन हैं।
(d) इस परियोजना की लागत राशि 25, 695 करोड़ रुपये है।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 14 जनवरी‚ 2021 को आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी‚ केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्री सदानंद गौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने बंगलुरू मेट्रो चरण-2 का उद्घाटन किया।
- इस चरण में येलाचेनाहल्लली से सिल्क इंस्टीट्यूट मेट्रो स्टेशनों तक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नम्मा मेट्रो चरण-2 के अंतर्गत 6 किमी. लंबी दक्षिणी विस्तार लाइन का शुभारंभ किया गया है।
- बंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 के तहत 74 किमी. लंबे रूट पर 62 स्टेशन है और इसमें चारों दिशाओं में कुल 34 किमी. में चरण-1 की बैंगनी और हरी दोनों लाइनों का विस्तार और 2 नई लाइनें शामिल हैं।
- इन दो लाइनों में 21 किमी. लंबा गोतीगोरे नागावाड़ा रूट और 19 किमी. लंबा आरवी रोड-बोम्मासैंड्रा रूट शामिल है।
- इस परियोजना की लागत राशि 30,
- 695 करोड़ रुपये है।
- वर्तमान में परिचालन लाइन पर येलाचेनाहल्ली मेट्रो स्टेशन से आगे 5 नए स्टेशन-कोननकुंटे क्रॉस‚ दोदाकल्लासैंड्र‚ बाजारहल्ली‚ थालाघट्टापुरा और सिल्क इंस्टीट्यूट स्टेशन शामिल हैं।
- विस्तार में वर्तमान में परिचालित 24.2 किमी. लंबी हरी (उत्तर-दक्षिण) लाइन के दक्षिणी किनारे पर 6 किमी. लंबी एलिवेटेड मेट्रो शामिल है।
- इस विस्तार के साथ एन.एस. कॉरिडोर 30.2 किमी. लंबा हो जाएगा।
- एलिवेटेड भाग में 231 स्पैन (पुल) शामिल हैं।
- स्टेट ऑफ आर्ट इक्विपमेंट के अलावा बिजली से जुड़े कार्यों के सिग्नलिंग और दूरसंचार के लिए विभिन्न आकारों के 765 किमी. केबल और तार बिछाए गए हैं।
- यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्टेशन पर 8 एस्केलेटर और 4 एलिवेटर लगाए गए हैं‚ जिससे कुल 40 एस्केलेटर और 20 एलिवेटर ही गए हैं।
- इस विस्तार लाइन के सभी 5 स्टेशनों पर कुल 1.2 मेगावॉट क्षमता के रूफ टॉप सौर उपकरण लगाए जा रहे हैं।
- सौर ऊर्जा संयंत्रों को मार्च‚ 2021 तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहली बार है जब बंगलुरू में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं।
- सभी 5 स्टेशनों को ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइट उपलब्ध कराई गई है।
- शारीरिक दिव्यांग और नेत्रहीन लोगों के लिए रैम्प‚ लिफ्ट‚ अलग शौचालय‚ स्पर्श मार्ग व ट्रेनों में निश्चित स्थान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
- बस अड्डों का पता लगाने के लिए 5 स्टेशनों के दोनों तरफ विशेष मोड बदलाव सेवा लेन बनाई गई है और मध्यवर्ती सार्वजनिक परिवहन के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया है।
- बंगलुरू मेट्रो ने स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) प्रणाली के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया है।
- चरण-1 की लाइनों सहित सभी लाइनों पर एनसीएमसी आधारित टिकट सेवा 15 अगस्त‚ 2021 से पहले यात्रा हेतु उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
- इसके बाद बंगलुरू में पश्चिमी विस्तार सहित 55 किमी. लंबे पूरे मेट्रो नेटवर्क में यात्री अपने यात्रा के लिए भुगतान करने हेतु रूपे कार्ड या कोई अन्य एनसीएमसी अनुपालिक बैंक कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…