प्रश्न-प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई: 3.0) के तीसरे चरण के सबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 15 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पीएमकेवीआई: 3.0 का शुभारंभ किया।
(b) इसका शुभारंभ देश के सभी राज्यों के 600 जिलों में किया गया है।
(c) इस चरण में नए युग और कोविड से संबंधित कौशल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
(d) इस योजना के तीसरे चरण की अवधि 2021-2023 तक है और परिव्यय राशि 948.90 करोड़ रुपये है।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 15 जनवरी‚ 2021 को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई: 3.0) के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया।
- इसका शुभारंभ कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने किया।
- इसका शुभारंभ देश के सभी राज्यों में किया गया है।
- यह योजना कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की अगुवाई (नेतृत्व) में संचालित है।
- इस चरण में नए-युग और कोविड से संबंधित कौशल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- इस योजना के तीसरे चरण की अवधि 2020-2021 तक है और परिव्यय राशि 948.90 करोड़ रुपये है।
- इस योजना अवधि के दौरान 8 लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।
- पीएमकेवीआई 1.0 और पीएमकेवीआई 2.0 से प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर मंत्रालय ने मौजूदा नीति सिद्धांत के अनुरूप और कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुए कौशल इकोसिस्टम को ऊर्जा प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण के इस नए संस्करण में सुधार किया गया है।
- ज्ञातव्य है कि 15 जुलाई‚ 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्किल इंडिया मिशन’ का शुभारंभ किया था।
- इस मिशन को भारत को विश्व की ‘स्किल कैपिटल’ बनाने के दृष्टिकोण से एक प्रमुख योजना के तहत पीएमकेवीवाई शुरू की गई थी जिससे इस मिशन को अभूतपूर्व गति प्राप्त हुई है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…