प्रश्न-16 जनवरी‚ 2021 को किस राज्य में वन स्कूल‚ वन आईएएस योजना शुरू की गई है?
(a) तमिलनाडु
(b) केरल
(c) आंध्र प्रदेश
(d) तेलंगाना
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 16 जनवरी‚ 2021 को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य के 10 हजार प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त में प्रशासनिक सेवा एवं अन्य प्रतियोगीे परीक्षाओं की कोचिंग देने की योजना का शुभारंभ किया।
- इस योजना का नाम वन स्कूल‚ वन आईएएस (One School One IAS) है।
- वन स्कूल‚ वन आईएएस कार्यक्रम को विधिक इरूडाइट फाउंडेशन प्रायोजकों की मदद से लागू करेगा।
- अभिनेत्री मंजू वरियर ने फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना की प्रशंसा करते हुए पहले प्रायोजक बनने की घोषणा की।
- इस घोषणा के तहत वह 10 छात्राओं को प्रशासनिक सेवा के लिए कोचिंग कराने पर आने वाले खर्च का वहन करेंगी।
- इस पहल के तहत सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी मदद प्रदान की जाएगी।
- यह फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित करेगी और उन्हें हाईस्कूल लेवल से ही उच्च शिक्षा के बारे में जागरूक करेगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…