प्रश्न – 20 अप्रैल, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता बार्सिलोना ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब होल्गर रूने (डेनमार्क) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की (दोनों ब्रिटेन) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 – 20 अप्रैल, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता बार्सिलोना ओपन, 2025 बार्सिलोना , स्पेन में आयोजित हुई।
- पुरुष एकल विजेता – होल्गर रूने (डेनमार्क)
- पुरुष एकल उपविजेता –कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
- पुरुष युगल विजेता – सैंडर एरेंड्स (नीदरलैंड्स) और ल्यूक जॉनसन (ब्रिटेन)
- पुरुष युगल उपविजेता – जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की (दोनों ब्रिटेन)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.atptour.com/en/news/barcelona-2025-atp-500-history-draw-schedule