प्रश्न – 20 अप्रैल, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता बीएमडब्ल्यू ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब बेन शेल्टन (सयुंक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब आंद्रे गोरानसन (स्वीडन) और सेम वर्बीक (नीदरलैंड्स) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 – 20 अप्रैल, 2025 के मध्य ATP टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता बीएमडब्ल्यू ओपन, 2025 म्यूनिख , जर्मनी में आयोजित हुई।
- पुरुष एकल विजेता – अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
- पुरुष एकल उपविजेता – बेन शेल्टन (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
- पुरुष युगल विजेता – आंद्रे गोरानसन (स्वीडन) और सेम वर्बीक (नीदरलैंड्स)
- पुरुष युगल उपविजेता – केविन क्राविट्ज़ और टिम पुएट्ज (दोनों जर्मनी)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.atptour.com/en/scores/archive/munich/308/2025/results