प्रश्न – 14-16 अप्रैल, 2025 के मध्य तकनीक एवं स्टार्टअप से संबंधित अफ्रीका का सबसे बड़ा कार्यक्रम “गीटेक्स अफ्रीका, 2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) जोहान्सबर्ग (b) मारकेश
(c) दोहा (d) नई दिल्ली
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14-16 अप्रैल, 2025 के मध्य तकनीक एवं स्टार्टअप से संबंधित अफ्रीका का सबसे बड़ा कार्यक्रम “गीटेक्स अफ्रीका ,2025 मारकेश, मोरक्को में आयोजित किया गया
- इसमें कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- उन्होंने विभिन्न उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों, पैनल चर्चाओं में भाग लिया तथा अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले भारतीय स्टार्टअप से बातचीत की।
- भारत, जहां डिजिटलीकरण की गति कुछ अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में तेज है, स्थापित ओपन-सोर्स डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना प्रणाली के साथ सहयोग और ज्ञान के साझाकरण के जरिए ऐसे प्रणाली विकसित करने के इच्छुक अन्य विकासशील देशों में डिजिटलीकरण की गति को उत्प्रेरित करने की क्षमता रखता है।
- इसके अलावा, भारत एआई से जुड़े पेशेवरों के लिए एक प्रमुख संसाधन प्रतिभा केंद्र है और एआई स्टैनफोर्ड इंडेक्स 2025, जो एआई को अपनाने हेतु एक वातावरण का विकास करने के सरकार और उद्योग जगत के प्रयासों का एक स्पष्ट संकेतक है, के अनुसार एआई से जुड़ी प्रतिभाओं की भर्ती में वर्ष – दर – वर्ष के आधार पर 33.39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अग्रणी है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…