प्रश्न-हाल ही में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र एवं श्री चित्रा तिरूनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज ने किसके विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
(a) परमाणु भठ्ठी
(b) परमाणु घड़ी
(c) डीप ब्रेन स्टीमुलेटर
(d) हैवी वाटर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 11 अगस्त, 2016 को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) एवं श्री चित्रा तिरूनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुअनंतपुरम ने ‘डीप ब्रेन स्टीमुलेटर’ (DBS) के संयुक्त विकास के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- डीप ब्रेन स्टीमुलेटर मस्तिष्क के कुछ विशेष क्षेत्रों के भीतर इलेक्ट्रॉड प्रत्यर्पित करने एवं ऊपरी सीने में त्वचा के नीचे स्थित एक पेस मेकर जैसे उपकरण द्वारा उत्पन्न नियमित इलेक्ट्रिकल पल्सेज से संबंधित है, जो मस्तिष्क के असामान्य आवेगों को विनियमित करता है।
- इसका उपयोग इशेंसियल ट्रेमर, पार्किन्सन रोग एवं डिस्टोनिया की सामान्य मस्तिष्क संबंधी स्थितियों में किया जाता है।
- यह प्रत्यारोपित पल्स जनरेटर इलेक्ट्राड्स एवं एक्सटेंशन केबल्स से निर्मित होता है, जो बाहरी प्रोग्रामर मॉडयूल एवं वायरलेस बैटरी चार्जर के साथ जुड़ा होता है।
- वर्तमान में इन उपकरणों का आयात किया जा रहा है और उच्च लागत के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
- इस समझौता ज्ञापन के तहत बार्क, श्री चित्रा तिरूनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) द्वारा उपलब्ध कराई गई विशिष्टताओं के अनुरूप उपकरण का विकास करेगा।
- एससीटीआईएमएसटी नैदानिक जांचों, परीक्षण एवं योग्यता निर्धारण के लिए जिम्मेदार होगा।
- बार्क के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन, रिएक्टर कंट्रोल डिवीजन एवं सेंटर फॉर डिजाइन एंड मैन्युफैक्चर विभिन्न प्रणालियों के विकास में भाग लेंगे।
- समझौते के तहत इसके प्रथम प्रोटोटाइप को 3 वर्षों में उपलब्ध कराये जाने की योजना है।
- अभी इस उपकरण का बाहर से आयात किया जाता है और उच्च लागत के कारण इस उपकरण का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=148789
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=53568
http://timesofindia.indiatimes.com/home/science/BARC-signs-MoU-to-develop-Deep-Brain-Stimulator/articleshow/53671204.cms