प्रश्न-09 जुलाई, 2015 को बशरत नवाज खान का निधन हो गया। वह थे-
(a) उर्दू कवि
(b) इतिहासकार
(c) वैज्ञानिक
(d) राजनीतिज्ञ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 09 जुलाई, 2015 को मशहूर उर्दू कवि बशरत नवाज खान का औरंगाबाद में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उल्लेखनीय है कि उन्होंने बाजार, लोरी, जानेवफ़ा, तेरे शहर में आदि हिंदी फिल्मों में गीत लिखे।
- बशरत नवाज खान‘बशर नवाज’नाम से लोकप्रिय थे।
- उनका‘बाजार’फिल्म का गीत‘करोगे याद तो हर बात याद आएगी’बहुत लोकप्रिय हुआ था।
- उन्होंने रेडियो ड्रामा और टी.वी. सीरियल‘अमीर खुसरो’की पटकथा भी लिखी।
- उल्लेखनीय है कि‘रैगन’(Raigan) और ‘अजनबी समंदर’ उनकी उर्दू कविताओं के दो संग्रह हैं।
- गौरतलब है कि उर्दू साहित्य में योगदान के लिए बशर नवाज को प्रतिष्ठित पुलोत्सव सम्मान और गालिब पुरस्कार प्रदान किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://bhasha.ptinews.com/news/1273647_bhasha
http://timesofindia.indiatimes.com/city/aurangabad/Noted-poet-Bashar-Nawaz-passes-away/articleshow/48012176.cms
https://rekhta.org/poets/bashar-nawaz/profile
http://www.dnaindia.com/mumbai/report-lyricist-poet-bashar-nawaz-s-demise-leaves-world-of-literature-in-mourning-2103232
http://kavitakosh.org/kk/%E0%A4%AC%E0%A4%B6%E0%A4%B0_%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BC